Breaking News

बोले केशव मौर्या : यूपी में लोक निर्माण विभाग में अधिक से अधिक श्रमिकों को काम देने की मुहिम जारी





लखनऊः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के दिशा निर्देशन में लोक निर्माण विभाग ,सेतु निगम व उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम में अधिक से अधिक काम करा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को श्रमिकों को काम देने का सिलसिला बहुत तेजी से चल रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक कार्य कराते हुए ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए और इन कार्यों में कोरौना के दृष्टिगत सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए ।

उन्होंने बताया लोक निर्माण विभाग  ,सेतु निगम और राजकीय निर्माण निगम 3040 कार्य प्रारंभ करा दिए गए हैं ,जिनकी लागत रू० 4066802.28 लाख  है तथा 42 हजार से ऊपर श्रमिक कार्य कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग में 2480 ,सेतु निगम में 139 और उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम में 421 परियोजनाओं पर काम चल रहा है।