Breaking News

लखनऊ : 05 राज्य राजमार्गों के चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण हेतु रू0 21 करोड़ 81 लाख 47 हजार की धनराशि आवंटित

लखनऊ : 05 राज्य राजमार्गों के चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण हेतु रू0 21 करोड़ 81 लाख 47 हजार की धनराशि आवंटित

लखनऊ,  20 जनवरी 2020 ।। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य योजना अन्तर्गत 5 राज्य राजमार्गों के चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के चालू कार्यों हेतु रू0 21 करोड़ 81 लाख 47 हजार की धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया है। जनपद कासगंज, शाहजहाॅपुर, बलरामपुर व संतकबीरनगर में इन राज्य राजमार्गों पर काम चल रहा है इनकी कुल लागत रू0 02 अरब 58 करोड़ 23 लाख 53 हजार है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-11 द्वारा जारी कर दिया गया है।
इसके अतिरिक्त राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत पुनरीक्षित प्रस्ताव के तहत जनपद जौनपुर में शिवगुलामगंज बसारथपुर-करंजाकला मार्ग के मध्य गोमती नदी पर छुन्छे घाट पर सेतु निर्माण हेतु रू0 10 करोड़ 70 लाख 37 हजार की धनराशि की शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस सम्बन्ध में भी आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-10 द्वारा जारी कर दिया गया है।
उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेश में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।