Breaking News

लखनऊ के 15 कार्यों के लिये जारी की गई रू 15 करोड़ ,66लाख,41हजार की धनराशि

 लखनऊ के 15 कार्यों के लिये  जारी की गई  रू 15 करोड़ ,66लाख,41हजार की धनराशि
   
लखनऊ 11 दिसंबर 2019।। उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य सड़क निधि से जनपद लखनऊ के 15 कार्यों  हेतु 15 करोड़ 66 लाख 41 हजार की धनराशि अवमुक्त की गई है। इन कार्यों की कुल लागत रुपये 21 करोड़ 48लाख10 हजार है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण अनुभाग  -1 द्वारा शासनादेश जारी कर दिए गए हैं। जारी शासनादेश में प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है इन कार्यों हेतु आवंटित धनराशि का  उपयोग 31 मार्च 2020 तक नियमानुसार प्रत्येक दशा में कर लिया जाए ।यह भी निर्देश दिया गया है  कि कार्यो एवं
  आवंटित  धनराशि के लिए निर्धारित शर्तों का अक्षरशः  अनुपालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए ।यह सुनिश्चित किया जाए कि जिन  प्रयोजनो  हेतु सड़क निधि से धनराशि स्वीकृत हुई है ,वह उसी प्रयोजन हेतु  व्यय की जाए ।स्वीकृत कार्यों की  वित्तीय /भौतिक प्रगति प्रत्येक माह शासन को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस धनराशि से लखनऊ कानपुर मार्ग से  हरदोई मार्ग एवं हरदोई मार्ग से सीतापुर मार्ग( रिंगरोड )के किमी0 1 से 11 की मरम्मत, पेंटिंग  रोड साइनेज का कार्य, डिफेंस एक्सपो 2020 के आयोजन के अंतर्गत कल्ली पूरब से जगत खेड़ा संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य, डिफेंस एक्सपो 2020 के आयोजन के अंतर्गत बरौली संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य ,लखनऊ- फैजाबाद मार्ग से रहीमनगर कुकरैल बंधा मार्ग की मरम्मत एवं साइनेज का कार्य, रिंग रोड कानपुर रोड से रायबरेली मार्ग के किलोमीटर 4,5,6,7 (400) में नवीनीकरण  फुटपाथ डिवाइडर /रेलिंग मरम्मत, रंगाई पुताई  एवं साइनेज का कार्य ,डिफेंस एक्सपो 2020 के आयोजन के अंतर्गत लखनऊ -बिजनौर रोड के किमी01से5 में पेंटिंग, रोड साइनेज का कार्य, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर नवीनीकरण फुटपाथ मरम्मत एवं साइनेज का  कार्य ,कुंवर जगदीश मार्ग पर नवीनीकरण ,फुटपाथ मरम्मत एवं साइनेज का कार्य, लखनऊ- वाराणसी मार्ग किमी0 4.697 से6.30  एवं किमी0 8, 9 ,10 ,11 ,12, 13 (700) पर  फुटपाथ  मरम्मत एवं साइनेज का कार्य, लखनऊ -सुल्तानपुर मार्ग किलोमीटर 5(650), 6 ,7, 8, 9, 10 ,11, 12 (500)में  फुटपाथ  मरम्मत  एवं साइनेज का कार्य ,  तथा लखनऊ कानपुर मार्ग से हरदोई मार्ग एवं हरदोई मार्ग से सीतापुर मार्ग( रिंगरोड )के किमी0 8के दाहिनी तरफ सुरक्षात्मक कार्य ,हजरतगंज चौराहा से पॉलिटेक्निक चौराहा तक मरम्मत एवं रंगाई -पुताई का कार्य ,राष्ट्रीय मार्ग संख्या -24 दिल्ली -बरेली -लखनऊ  मार्ग का नवीनीकरण ,मरम्मत और  साइनेज का कार्य( लम्बाई10.725किमी),  शाहमीना रोड पर नवीनीकरण, थर्मोप्लास्टिक पेन्ट, कैट्स आई व रोड साइनेज का कार्य ,कैसरबाग -बारादरी (परिवर्तन चौक  के चारो ओर)  मार्ग का नवीनीकरण एवं रोड  फर्नीचर का कार्य कराया जाना है।                 250 से अधिक आबादी की बसावटो को जोड़े जाने  हेतु अनुदान संख्या -83 के अंतर्गत "कृषि विपणन सुविधाओं एवं राजस्व ग्राम /बसावटो को पक्के संपर्क मार्गों से जोड़ने हेतु ग्रामीण मार्गों का  नवनिर्माण /पुनर्निर्माण एवं अन्य ग्रामीण मार्गों के नवनिर्माण के नए कार्यों "की मद में जनपद -फतेहपुर ,संतकबीरनगर ,पीलीभीत ,सीतापुर ,हरदोई ,उन्नाव, कानपुर नगर, व फर्रुखाबाद के 72 नये मार्गों  हेतु  रू 11 करोड़ 96 लाख 97हजार  की धनराशि प्रथम किश्त के रूप में सम्बन्धित  जिलाधिकारी  के निवर्तन  पर रखे जाने की स्वीकृति उ0प्र0शासन द्वारा  प्रदान की गई है।  इन कार्यो की कुल लागत 29 करोड़ 92 लाख 42 हजार है।  इस सम्बन्ध मे उ0प्र शासन,  लोक निर्माण  अनुभाग -9 द्वारा  शासनादेश जारी कर दिया गया है। संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपनी अध्यक्षता में तत्काल बैठक आहूत कर लें ,जिसमें मुख्य विकास अधिकारी तथा  लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ यथा आवश्यक  अन्य  अधिकारियों को भी आमंत्रित कर लिया जाए। ग्रामीण स्तर पर सड़कवार /परियोजनावार  आगणन तथा कार्य योजना लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई है । यह निर्देश  भी दिए गए हैं  कि  स्वीकृत धनराशि एक मुश्त न आहरित कर कार्य की आवश्यकता अनुसार आहरित कर  व्यय की जाएगी तथा आहरित धनराशि बैंक /डाकघर /पी0एल0 ए0 खातों में नहीं रखी जाएगी।