Breaking News

नईदिल्ली :10 घंटे बाद पुलिस कर्मियों का धरना समाप्त

नईदिल्ली :10 घंटे बाद पुलिस कर्मियों का धरना समाप्त 
ए कुमार

दिल्ली 5 नबम्बर 2019 ।। पुलिस के जवानों ने पुलिस कमिश्नर के आश्वासन के बाद अपना धरना समाप्त किया। पुलिस मुख्यालय के पास ट्रैफिक खोला गया। ज्यादा संख्या में पुलिस कर्मी अपने घरों को रवाना। कमिश्नर ने कहा घायल पुलिस कर्मियों को 25-25 हज़ार रुपये इलाज के लिए दिए जाएंगे। धरना लगभग 10 घंटे तक चला।

साकेत मामले में दो FIR दर्ज

इस बीच दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट के बाहर वकील की पिटाई किए जाने पर दो FIR दर्ज कर ली हैं. 4 नवंबर को दिल्ली पुलिस के एक जवान को वकीलों ने पीटा था. जो दो एफआईआर दर्ज की गई हैं, उनमें एक पुलिस जवान की ओर से और दूसरी टैक्सी ड्राइवर की तरफ से की गई है.